राजद के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की

पटना ::  गुरुवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में राजद के पूर्व सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त की। तत्पश्चात पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन’, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने संयुक्त रूप से पूर्व सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को जनता दल (यू0) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’, माननीय विधानपार्षद श्री अफाक अहमद खान, माननीय विधानपार्षद श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, माननीय विधानपार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्यालय प्रभारी श्री मनीष कुमार, श्री नवीन आर्या, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री रणविजय कुमार, श्री राहुल खण्डेलवाल आदि मौजूद रहें।

     इस दौरान पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर से लोकसभा उम्मीदवार श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन’ ने कहा कि श्री बुलो मंडल जमीनी स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता रहें हैं। उनके आने से भागलपुर और पूर्णिया में जद(यू0) का संगठन मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद अतिपिछड़ा समाज के प्रति वफादार नहीं है। असल मायनों में बिहार के अतिपिछड़ा समाज को सम्मान देने का काम माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किया है। माननीय मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ विकास का उत्कृष्ट नमूना पेश किया है जिसकी सराहना आज दुनियाभर में होती है।

    पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का प्रदेश के अतिपिछड़ा वर्ग में खासा प्रभाव है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं विकासकार्यों में विश्वास जताते हुए उन्होंने जद(यू0) का दामन थामा है। बातौर विधायक और सांसद श्री बुलो मंडल ने कई वर्षो तक जनता की सेवा में समर्पित रहें हैं। हमें पूरी आशा है कि श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के आने से पार्टी को जमीन पर और अधिक मजबूती प्रदान होगी। जद(यू0) परिवार में श्री बुलो मंडल एवं उनके तमाम साथियों का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं।

     बिहार सरकार के माननीय जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज का झुकाव जद(यू0) की तरफ बढ़ रहा है। राजद एवं अन्य दलों से नेताओं का जत्था हमारी पार्टी में शामिल होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प ले रहे हैं। जद(यू0) और एनडीए काफी मजबूत स्थिति में है, आगामी चुनाव में हम साथ मिलकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

     पूर्व सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए हमनें जद(यू0) को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान देने का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से अब समाप्त हो चुका है।

      जद(यू0) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से श्री टुल्लू यादव, श्री गौरव कुमार, श्री शुभम कुमार यादव, श्री पवन कुमार यादव, श्री धर्मेन्द्र चैधरी, कुणाल झा एवं भानु झा आदि थे।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?