कोलकाता 27 अक्टूबर – ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास, प्रदेश उपाध्यक्ष एंड चित्रांश चैम्बर ओफ कौमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के उपाध्यक्ष सीए चन्द्र भानु सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कर्ण समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी ने अपनी बात रखी।मौके पर अपने संबोधन में राजीव रंजन ने कहा कि 19 दिसम्बर 2021 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण देने कोलकाता आए हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता एक ऐसी ऐतिहासिक जगह है, जहाँ से कई संघर्षों की शुरुआत हुई। लेकिन आज कायस्थ हासिए पर हैं, जिसको देखते हुए हमें जागने की जरूरत है। राजीव रंजन ने कहा कि संगठन का विस्तार दुनिया भर में हैं, और इसके विस्तार के लिए कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के योगदान को याद करते हुए संगठित करना और अपने अस्तित्व को मजबूत कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना है। इसके अलावा कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।