लखनऊ: नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा पर तैनात महिला कर्मचारियों का गृह जनपद में तबादला हो सकता है। कर्मचारियों की आपसी सहमित से तबादला होगा। मार्च तक वेतन विसंगति का मसला भी दूर सकता है। संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव व मिशन निदेशक की विभिन्न संगठन के साथ बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा जताया है। महामंत्री योगेश ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी भी बीमा पॉलिसी के दायरे में आएंगे। यह व्यवस्था अप्रैल 2022 से लागू होगी। सेवा प्रदाता कंपनी भारत सरकार से इजाजत लेकर कर्मचारियों की भर्ती विभागीय संविदा के आधार पर कर सकेंगी। नियमित नियुक्तियों में वरीयता के लिए कमेटी गठित की जाएगी