दिल्ली सम्वाददाता : यमुना नदी के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के तहत आज राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और गैर-सरकारी संगठनों के एक समूह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के 7 घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। यमुना नदी के कालिंदी कुंज, निगमबोध घाट, सिग्नेचर ब्रिज, सोनिया विहार पुश्ता 1, ठोकर#17 सुंगरपुर, ठोकर #18 गांधी नगर और ठोकर #21 गांधी नगर सहित इन 7घाटों पर आयोजित श्रमदान गतिविधियों में स्कूली छात्रों ने भाग लिया। आज सुबह साढे सात बजे से शुरू स्वच्छता अभियान में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।