6.25 लाख से अधिक टीबी मरीजों को नोटिफाई कर प्रदेश ने बनाया रिकार्डः ब्रजेश पाठक

लखनऊ : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश ने 6,24,490 टीबी मरीजों को नोटिफाई कर देश में एक इतिहास रचा है। देश में कार्यक्रम के तहत अब तक एक साल के भीतर किया गया यह सबसे अधिक नोटिफिकेशन है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों की कड़ी मेहनत के साथ ही ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी को दिया है। उनका कहना है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह संभव हो सका है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि सेंट्रल टीबी डिवीजन ने इस साल उत्तर प्रदेश को 5.50 लाख टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन का लक्ष्य दिया था। उस लक्ष्य से बहुत आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश ने एक रिकार्ड (6,25,690 मरीज) बनाया है। वर्ष 2023 में लखनऊ में सबसे अधिक 28283 टीबी मरीज नोटिफाई किये गए जबकि आगरा में 27231, कानपुर नगर में 24624, अलीगढ़ में 19282 और गाजियाबाद में 19191 टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया। वर्ष 2022 में प्रदेश में करीब 5.23 लाख टीबी मरीजों को नोटिफाई किया गया था। इस तरह प्रदेश ने साबित कर दिया है कि वह वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?