असम : भारत जोड़ों न्याय यात्रा मे राहुल ने लिखा कि जनता का खूब मिल रहा समर्थन

गुवाहाटी : काँग्रेस के युवराज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि असम पहुंच कर उतना ही प्यार मिला जितना मणिपुर और नागालैंड के लोगों से मिला था।

हमारी इस यात्रा का लक्ष्य आपकी पीड़ा, आपके मुद्दों और आपके साथ हो रहे भयंकर अन्याय को करीब से समझना है।

असम सरकार भाजपा रूपी ‘नफ़रत की खाद’ से उपजी ‘भ्रष्टाचार की फसल’ है।

असम का मुख्यमंत्री हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका सिर्फ एक काम है नफ़रत की आड़ में जनता का पैसा लूटना।

पर पैसों की ताकत, असम के लोगों की शक्ति को कभी हरा नहीं सकती।

हमें इस अन्याय से लड़ कर ऐसा असम बनाना है जहां हर हाथ रोज़गार हो और जिसकी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक वैभव सदा संपन्न रहे।

असम भी अन्य सभी राज्यों के साथ अग्रणी भूमिका में कदम से कदम मिलाकर एक बेहतर भारत की तक़दीर लिखे।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?