लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी का चुनावी गणित विश्लेषण लोकसभा- सलेमपुर

सलेमपुर : यूपी का चुनावी गणित विश्लेषण लोकसभा- सलेमपुर
कुल मतदाता- 16,67,282 (बढ़ोतरी संभव)
कुल विधानसभा- 5
मौजूदा सांसद- BJP
2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 55.33%)
1.BSP+SP- 3,55,325
2.BJP- 4,67,940
3.Cong- 27,363
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सलेमपुर लोकसभा सीट पर 1,12,615 वोटों से जीत दर्ज की 2022 विधानसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा के नतीजे…
1.SP- 3,75,033
2.BJP- 4,13,706
3.BSP- 1,18,494
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 4,67,940 वोट हासिल किए थे वो भी तब जब सपा और बसपा का गठबंधन था लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के आँकड़ों के मुताबिक़ सलेमपुर लोकसभा में बीजेपी को 4,13,706 वोट मिले 2019 के मुक़ाबले 2022 में इस लोकसभा में बीजेपी के 54,236 वोट कम हुए इसके बावजूद भी 2022 में सलेमपुर लोकसभा सीट पर BJP 38,673 वोटों से SP से आगे है 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा गठबंधन को 3,55,325 वोट मिले थे लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार सलेमपुर लोकसभा में सपा 3,75,033 वोट मिले जो कि 2019 के गठबंधन से भी 19,708 वोट ज़्यादा हैं वहीं BSP को 2022 के चुनाव में सलेमपुर लोकसभा सीट पर 1,18,494 वोट मिले सलेमपुर लोकसभा सीट बलिया और देवरिया ज़िलों की कुछ विधानसभा सीटों को मिलाकर बनी हुई है 2024के लोकसभा चुनाव में भी सलेमपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुक़ाबला बीजेपी और सपा के बीच ही होगा 2022 के विधानसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर सपा की जीत हुई थी….
1.भाटपार रानी- (SP- 73,200), (BJP- 91,282), (BSP- 18,576)
2.सलेमपुर- (SP- 65,439), (BJP- 82,047), (BSP- 20,657)
3.बेल्थरा रोड- (SP- 78,995), (BJP- 73,481), (BSP- 38,803)
4.सिकंदरपुर- (SP- 75,446), (BJP- 63,591), (BSP- 29,604)
5.बांसडीह- (SP- 81,953), (BJP- 1,03,305), (BSP- 10,854)

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?