जयहिंद नेशनल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने की पूर्व मेजर जनरल जी.डी. बक्शी से मुलाकात

दिल्ली 29 अक्टूबर 2021 – उत्तर प्रदेश 2022 के चुनाव के मद्देनजर जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने देश के विशिष्ठ और सम्मानित व्यक्तियों से संपर्क अभियान का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के कुशल नेत्तृव में देश के बहुत ही सम्मानित और भारतीय सेना से रिटायर्ड मेजर जनरल श्री जी. डी. बक्शी जी से शिस्टाचार भेंटवार्ता हुई।
जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मौजूद रहे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा जी,राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विवेक माधव जी एवं श्री प्रदीप जयसवाल जी।


डॉ.विवेक माधव जी ने पार्टी के विचारों,उद्देश्यों और आगामी चुनाव के कार्ययोजना के बारे में मेजर साहब को अवगत कराया और उनके मार्गदर्शन की अपील की।


बक्शी साहब ने बहुत ही सौम्यता से पार्टी के सभी सदस्यों को सुना और अपने सकारात्मक सुझाव भी दिया, और साथ ही साथ आपने पार्टी को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी प्रेसित की।
डॉ. आशीष श्रीवास्तव और मेजर बक्शी ने उत्तर प्रदेश और देश के मौजूदा राजनैतिक बिंदुओं और सुरक्षा पहलुओं पर बहुत गंभीरता से चर्चा और विश्लेषण किया गया।


मेजर साहब ने बहुत उत्साहवर्धन किया और ये बात प्रमुखता से कही की देश की राजनीति में पढ़े,लिखे,शिक्षित और भले लोगो को सक्रिय सहभागिता देनी होगी और अंततः जयहिंद नेशनल पार्टी को सहयोग का पूरा भरोसा और अपना आशीर्वाद दिया।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?