लखनऊ – अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद् भारत ने की भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा। IBC Global News

लखनऊ – उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में आज अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद् भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन कुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की और साथ ही साथ कलम दवात की भी पूजा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दिन समस्त कायस्थ भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना करते हैं और कलम दवात की पूजा करते हैं। पिछले डेढ़ साल में विभिन्न संगठनों एवं अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद् भारत द्वारा जागरुकता अभियान चला कर कायस्थ युवाओ को इस प्राचीन साँस्कृतिक परम्परा से जोड़ा गया इसका नतीज़ा ये रहा कि उत्तर भारत में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रतुल भटनागर, संचित सक्सैना प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, अमित श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कन्नौज आदि ने पूजा अर्चना की।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?