राजधानी पटना में 21 नवंबर को ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की शंखनाद यात्रा! IBC Global News

पटना, 19 नवंबर – ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के पदाधिकारियों ने आगामी 21 नवंबर को राजधानी पटना में होने वाली शंखनाद यात्रा और राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालटकटोरा स्टेडियम में 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये भारतीय जनता पार्टी विधायक नितिन नवीन, अरूण सिन्हा और पद्मश्री डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा समेत कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया है।


जीकेसी मीडिया और कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन और शंखनाद यात्रा में शिरकत करने के लिये कायस्थ समाज के कई दिग्गज लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा बिहार के सभी 38 जिलों के जीकेसी प्रतिनिधि और पूजा समिति के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में भाजपा विधायक नितिन नवीन,अरूण सिन्हा, पद्मश्री डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा, कुमार आशीष, श्यामजी सहाय, पोस्टल पार्क स्थित चित्रगुप्त समाज परिवार पूजा समिति समेत कई पूजा समिति और कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।


इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी के प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, पटना जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन, पटना के जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद, युवा प्रकोष्ठ के कार्यकवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, शत्रुध्न प्रसाद, हिमांशु सिन्हा,विंधवासिनी सिन्हा, दीपक कुमार, केशव श्रीवास्तव समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?