हमें अपने बच्चों को बचपन से ही सिखाना चाहिए कि हमारे देश का नाम भारत कैसे और क्यों पड़ा: निर्देशक रामजी ओम

पणजी PIB India – हमारे देश भारत का सार क्या है? इस विचार के पीछे क्या अर्थ है? यह कैसे अस्तित्व में आया? इसकी संस्कृति, परंपराएं और भूगोल क्या है? भारत, प्रकृति का बालक, डॉ. दीपिका कोठारी और श्री रामजी ओम द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित एक हिंदी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसने सिने प्रेमियों को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पहचान से संबंधित इन बुनियादी सवालों की खोज के लिए प्रेरित किया। फिल्म को भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा गैर फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया है, जो गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2021 के दौरान हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है।

हमारी फिल्म विरासत में प्राप्त हुए समृद्ध मूल्यों और परंपराओं को प्रदर्शित करती है और इसके बारे में दुनिया को बताती है: निर्देशक डॉ. दीपिका कोठारी

यह फिल्म भारतीय सभ्यता पर दस-एपिसोड की लंबी वृत्तचित्र श्रृंखला की तीसरी कड़ी है। कल 26 नवंबर, 2021 को फिल्म महोत्सव के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, वृत्तचित्र बनाने की प्रेरणा देने वाली डॉ. दीपिका कोठारी ने कहा कि फिल्म हमारे देश भारत के सार को संबोधित करती है। उन्होंने कहा, “भारत केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं है जिसे हमने 1947 में स्वतंत्रता के बाद प्राप्त किया है। हमने अपनी वृत्तचित्र श्रृंखला में अपनी सभी सांस्कृतिक परंपराओं, दार्शनिक मान्यताओं और प्राचीन ज्ञान को दिखाने की कोशिश की है।”

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?