लखनऊ – सीएम योगी करेंगे विधान मण्डल प्रकाशन विक्रय केन्द्र का लोकापर्ण – हृदय नारायण दीक्षित

लखनऊ – उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भारत को शक्ति सम्पन्न, ज्ञान सम्पन्न और समृद्धिशाली बनाने के लिए वास्तविक ज्ञान से युक्त इतिहास बोध से जोड़ना चाहिए। हमारा इतिहास गौरवशाली दर्शन और व्यापक सामाजिक संगठन व राष्ट्रीय एकता का प्रेरक अध्याय है। लेकिन अंग्रेजी राज के दौरान अंग्रेजी सत्ता के लिए सुविधाजनक इतिहास लेखन किया गया। यह भारतीय हितों के विरूद्ध था लेकिन इसी इतिहास दृष्टि को आगे बढ़ाया गया।

श्री दीक्षित ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मंे बताया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा दिनांक-03.01.2022 को प्रातः 09.30  बजे  राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हाॅल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विधिवेत्ता डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर व पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्रों का अनावरण किया जायेगा, तदोपरान्त गेट नं0 9 स्थित विधान मण्डल प्रकाशन विक्रय केन्द्र का लोकापर्ण करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी के लोक भवन आगमन पर मा0 संसदीय कार्यमंत्री द्वारा स्वागत भाषण एंव 09.50 बजे लोक भवन सभागार में अध्यक्ष विधान सभा द्वारा अब तक लिखित एवं प्रकाशित समग्र साहित्य के संकलन व उनके मार्गदर्शन में विधानमडण्डल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के विमोचन के उपरान्त डाॅ0 इन्दीवर पाण्डेय, साहित्यकार, उपाध्यक्ष विधान सभा नितिन अग्रवाल, अध्यक्ष विधनासभा    हृदय नारायण दीक्षित व सभापति विधान परिषद कुँवर मानवेन्द्र सिंह के उद्वोधनोपरान्त पूर्व राज्यपाल उ0प्र0 राम नाईक पर लिखित पुस्तक ‘कर्मयोद्धा राम नाईक’ का विमोचन के पश्चात डाॅ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मत्रीं व उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के उद्वोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया जायेगा । (फाइल फोटो)

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?