अखिलेश ने चाचा के लिए खोला पिटारा देखे कहाँ कहाँ से मिली शिवपाल यादव के लोगों को टिकट

लखनऊ – उत्तर प्रदेश राजनीतिक तापमान चरम पर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी की तरफ से रोज इस्तीफे हो रहे हैं। इस बीच आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सहयोगी दलों के साथ सीट बटवारे पर मंथन किया।

शिवपाल यादव और आदित्य यादव लड़ेगे चुनाव

जी हां आज हुई बैठक में शिवपाल सिंह यादव और आदित्य यादव को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम राय बनी इसी क्रम में शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर से और आदित्य यादव गन्नौर से चुनाव लड़ सकते हैं।

फर्रुखाबाद बरेली इटावा फिरोजाबाद आज़मगढ़ जिलों से शिवपाल को टिकट

उपरोक्त जिलों से शिवपाल सिंह यादव कोटे से उनके लोगों को टिकट मिल सकता है। भोजपुर से शिवपाल सिंह यादव की खास अर्चना राठौर और फर्रुखाबाद सदर से विश्वास गुप्ता का नाम आगे चल रहा है। शिवपाल सिंह यादव को कुल 6 सीट मिलने का अनुमान है।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?