मध्य प्रदेश : अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद् भारत के मध्य प्रदेश अध्यक्ष ने कुरावार में बैठक कर पदाधिकारीयों से किया संवाद

कुरावार मध्य प्रदेश : अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद् भारत के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं कार्यकताओं को सम्मानित किया। इस अवसर उन्होंने संगठन के विस्तार को आगे बढ़ाने पर पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कायस्थ समाज को एकजुट होकर अपनी शक्ति दिखाने का समय आ गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद् भारत एक क्रांतिकारी संगठन है जो गरीब, मध्यम वर्ग, बेरोजगार एवं जरूरतमंद कायस्थ की आवाज उठाने के लिए सदैव समाज और देश हित में कार्य करता है। आप सभी इस संगठन के सैनिक है और एक सैनिक को अपने समाज प्रदेश और देश को बचाने के लिए क्या करना होता है। ये आप सभी अच्छे से जानते हैं। इस लिए जब भी कोई अत्याचार या अन्याय किसी कायस्थ समाज के व्यक्ति के साथ हो उसका मुह तोड़ जवाब उसी भाषा में दीजिए।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी & महासचिव विनोद कुमार सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना लाला प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव जगदीश सक्सेना, सुरेश सक्सेना संभागीय अध्यक्ष, अजय सक्सेना, राजीव सक्सेना, दीपक सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सुनील सक्सेना, नीलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र सक्सेना, राहुल सक्सेना, अंकित सक्सेना, विनोद सक्सेना, प्रखर सक्सेना, अरविंद, मनोज, मनीष, सुभाष सक्सेना समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?