दिल्ली : राष्ट्रपति पद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा एवं एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की योग्यता मे जमीन आसमान का अन्तर

दिल्ली : विपक्ष की तरफ आज राष्ट्रपति पद के लिए आज जैसे ही पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम का एलान हुआ इसके बाद आनन फानन मे बीजेपी ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान कर दिया।

Advertisement

पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को राजनयिक और राजनीतिक दोनों अनुभव

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की तरफ ऐसे ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया गया उनकी काबलियत इसके लिए सबसे आगे है। बिहार की राजधानी पटना के एक कायस्थ परिवार में 6 नवंबर 1937 को जन्में यशवंत सिन्हा ने 1958 में राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की

इसके बाद वे पटना विश्वविद्यालय में अध्यापन करने लगे. साल 1960 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की और 24 साल तक रूप में सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट से लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव और जर्मनी के भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में प्रथम सचिव तक, विभिन्न पदों पर सेवा दी. यशवंत सिन्हा ने जयप्रकाश नारायण से प्रभावित होकर साल 1984 में प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया और जनता (पीपुल्स) पार्टी (जेपी) के सदस्य के रूप में अपने सियासी सफर को शुरू किया।

Advertisement

वहीं राष्ट्रपति पद नि एनडीए उम्मीदवार के पास कोई ठोस अनुभव या योग्यता नहीं

वही राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की योग्यता की बात करे तो वह सिर्फ स्नातक है द्रौपदी मुर्मू भारतीय राजनीतिज्ञ और 18 मई 2015 से झारखण्ड की राज्यपाल हैं। वो झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल हैं। वो वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं। वो पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वो भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबन्धन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं। देखा जाए तो पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा ऐसे लोगों को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाते हैं हो सिर्फ हस्ताक्षर करे सरकार पर टिप्पणी नहीं।

Advertisement

विशेष सम्वाददाता नितिन कुमार की रिपोर्ट

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?