पुदुच्चेरी : भूपेन्द्र यादव ने पुदुच्चेरी में स्वच्छ सागर। सुरक्षित सागर अभियान में हिस्सा लिया।

पुदुच्चेरी आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने आज भोर में पुदुच्चेरी के ईडन-बीच पर अवसंरचना सुविधाओं का अवलोकन किया। पुदुच्चेरी के प्रोमीनेड-बीच पर एक दिवसीय समुद्र तट सफाई अभियान भी आयोजित किया गया।

Advertisement

भूपेन्द्र यादव ने समुद्र तट अवसंरचना सुविधाओं का निरीक्षण किया, तट का इस्तेमाल करने वालों की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व बचाव उपायों का जायजा लिया तथा पुदुच्चेरी सरकार के अधिकारियों, समुद्री तट प्रबंधन दल व ईडन ब्लू फ्लैग बीच पर मौजूद पर्यटकों से बातचीत की।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?