हिमाचल प्रदेश के बकलोह में भारत-अमेरिका के विशेष बलों के संयुक्त अभ्यास का समापन

हिमाचल प्रदेश आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क : भारत- अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार- 2022 का 13वां संस्करण 28 अगस्त, 2022 को बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न हुआ। इस वार्षिक अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में किया जाता है। इससे पहले इसके 12वें संस्करण को अक्टूबर, 2021 में अमेरिका के वाशिंगटन स्थित जॉइंट बेस लुईस मैक कॉर्ड में आयोजित किया गया था।

इस 21 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण ने दोनों देशों के विशेष बलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत एक संयुक्त वातावरण में हवाई परिचालन, विशेष संचालन और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर प्रदान किया। इस अभ्यास को दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में युद्ध अनुकूलन और सामरिक स्तर के विशेष मिशन प्रशिक्षण अभ्यास शामिल थे। वहीं, दूसरे चरण के तहत पहले चरण में दोनों दलों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के 48 घंटे के सत्यापन को शामिल किया गया था।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?