एबीकेएम ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री राजनीतिक प्रकोष्ठ बने सुभाष भटनागर

रामपुर आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा आज जिला रामपुर निवासी श्री सुभाष भटनागर जी राष्ट्रीय परिषद सदस्य,भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रभारी चंदौसी भारतीय जनता पार्टी जी को प्रदेश महामंत्री राजनीतिक प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा के श्री सुभाष भटनागर जी वरिष्ठ भाजपा नेता इसके साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए आपको प्रदेश मैं राजनीतिक प्रकोष्ठ का महामंत्री मनोनीत किया गया है। हम आशा करते हैं कि आप कायस्थ समाज के लिए कार्य करके मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला मेरठ निवासी प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ डॉक्टर हिमांशु भटनागर,एमडी जी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि आपके आने से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट और मजबूत होगी हम आशा करते हैं कि आप ट्रस्ट को बुलंदियों पर लेकर जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीतू सक्सेना जी ने भी बधाई दी है। राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना प्रदेश प्रभारी Y.C.Saxena प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार सक्सेना, लवलीन सक्सेना, डब्लू सक्सेना, अनिल सक्सेना ,एडवोकेट आशीष सक्सेना एडवोकेट हरिओम सिन्हा, अमरीश सक्सेना,डॉ सुरेश चंद्र सक्सेना, आदि लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?