टाटा और केंद्र सरकार ने मिलकर झारखंड के 4 जिलों में एसटी लड़कियों के लिए चलाया विशाल भर्ती अभियान

रांची आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा 27 सितंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे झारखंड के रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से होसुर के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विशेष ट्रेन 08633 केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन की सहायता से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित भर्ती अभियान में कुल 1898 चयनित उम्मीदवारों में से 822 लड़कियों के पहले बैच को लेकर जाएगी। 

19 सितंबर, 2022 को जनजातीय कार्य मंत्रालय के समन्वय में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा में 2 दिवसीय भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के प्रयासों से इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के दौरान की गई। इस पहल को शानदार प्रतिक्रिया मिली और इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 2600 से अधिक लड़कियों और युवतियों ने भर्ती अभियान में भाग लिया, जिसमें से 2 दिनों में 1898 लड़कियों का चयन किया गया।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?