डॉ.आशीष श्रीवास्तव से मिले अन्य दलों के कायस्थ नेता।

लखनऊ आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट – जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण सम्पर्क अभियान जारी रखते हुए पार्टी ने विभिन्न दलों के कायस्थ नेताओं से लखनऊ मे भेटवर्ता हुई।

इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में मौजूद रहे:
श्री देवेश श्रीवास्तव जी,वरिष्ठ नेता, पूर्व चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक, पूर्व विधायक प्रत्यासी,गोरखपुर,पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्षअखिल भारतीय कायस्थ महासभा,उत्तर प्रदेश।
श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव जी, जिला प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद जालौन।
श्री विनय श्रीवास्तव जी( सभासद )नगर पालिका परिषद जालौन,
जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,जनपद जालौन।
श्री आयुष श्रीवास्तव जी,
नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जनपद जालौन
प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश।

डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने सभी वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं का स्वगत किया और जयहिंद नेशनल पार्टी के बारे में बताया और आगे की कार्य योजना के बारे में भी अवगत कराया।
कायस्थ नेताओं ने बड़े ही एकाग्रता से डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी को सुना और उनके राजनीतिक उद्देश्यों और ऊर्जा को देखते हुए, उनका राजनीति में स्वागत किया और कहा निश्चित ही तौर पर पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति के मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए।
श्री देवेश जी एवं अन्य नेताओं ने अपनी अपनी राजनैतिक और जमीनी अनुभव भी साँझा किया और डॉ.आशीष को सही दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया।

सबसे मुख्य चर्चा का विषय रहा की कायस्थ समाज मौजूदा राजनीति में कहा पर है और इतना विराट और स्थापित इतिहास होने के बावजूद, कायस्थ समाज राजनीतिक पृष्ठभूमि फिर से क्यूँ तलाश रहा है।
सभी का यह मानना है कि अब कुछ अलग ,नया और जल्द करना होगा अगर कायस्थ समाज को अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है तो।
डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने कहा कि अब इस देश में राजनीति का स्वरूप बदलना चाहिए,इसके लिए सभी शिक्षित युवा, महिलाएं,पुरुष, जागरुक जनता अब साथ आए। उन्होंने कहा कि, देश के 75 वर्षों के आजादी के बाद भी ,भारत का आम नागरिक, मूल भूत सुविधाओं के लिए इधर उधर भटक रहा है। देश को अगर तरक्की करनी है तो, सभी को संकल्प लेना होगा की देश के हर कोने तक,हर नागरिक तक, शिक्षा का प्रवाह हो और वो समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके।

माननीय डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कार्य-योजनाओं और पार्टी के उद्देश्यों एवं महत्वपूर्ण विचारों को साँझा किया और विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य की शिक्षा, रोजगार, पलायन,जातिगत राजनीतिक परिवेश पर भी विश्लेषण किया।बदलाव के लिए राजनैतिक इक्षाशक्ति को सुनिश्चित करना होगा।

अंततःजयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के कर्मठ विचारों और लक्ष्य का सभी गणमान्य नेताओ ने स्वागत किया और कायस्थों के उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?