जेसीआई ने बस्ती,आगरा एवं झाँसी में संयोजक नियुक्ति कर सौंपा कार्यभार

कानपुर बरेली – जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सलाह से राष्ट्रीय संयोजक डॉ आर सी श्रीवास्तव ने संगठन के विस्तारीकरण के क्रम में मंडल संयोजक के पदों पर तीन वरिष्ठ पत्रकारों अजय कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र त्रिपाठी एवं विष्णु कांत तिवारी को क्रमशः आगरा, बस्ती एवं झाँसी मंडल के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है संगठन ने इनसे अपेक्षा की है कि उक्त पदाधिकारी सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन करेंगे एवं अपने अपने मंडल के जिलों में कार्यकारिणी घोषित करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

आपको बताते चले आगरा मंडल संयोजक अपने मंडल के फिरोजाबाद मथुरा आगरा मैनपुरी सहित अन्य जनपदों में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे वही झांसी मंडल से नवनियुक्त संयोजक को झांसी ललितपुर जालौन वा बस्ती मंडल संयोजक को बस्ती सिद्धार्थनगर व संत कबीर नगर जनपदों का संगठन के विस्तार का कार्यभार सौंपा गया है

इनके मनोनयन के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना वा राष्ट्रीय संयोजक डॉ आर0 सी श्रीवास्तव ने अपेक्षा की है कि यह अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संगठन के लिए समर्पित होंगे वही उत्तर प्रदेश की संयोजक श्रीमती दिव्या ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया भारत में पत्रकारों के हितों की रक्षा करने वाली एकमात्र संस्था बनकर उभरी है जिसपर देश के पत्रकार विश्वास करते हैं, उन्होंने बताया कि संगठन पत्रकार हितों के प्रति पूरी तरह से सजग व समर्पित है हम पत्रकार की समस्याओं को लेकर सदैव सजग रहते हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?