रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोर्ट ब्लेयर में अंडमान एवं निकोबार कमान की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

पोर्ट ब्लेयर आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 5 जनवरी, 2023 को पोर्ट ब्लेयर में देश के एकमात्र ऑपरेशनल जॉइंट सर्विसेज कमांड के मुख्यालय पर अंडमान एवं निकोबार कमांड की अभियानगत तैयारियों और सैन्य क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की समीक्षा की। अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने रक्षा मंत्री को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की भू-रणनीतिक क्षमता और इस क्षेत्र में भारत के प्रभाव को बढ़ाने और सैन्य अभियानों में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ ने रक्षा मंत्री को इस कमान की उपलब्धियों, भविष्य की योजना और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को आगे बढ़ाने और देश के समुद्री पड़ोसियों के साथ ‘ब्रिज ऑफ फ्रेंडशिप’ का निर्माण करके क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास (सागर) के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में अंडमान और निकोबार कमांड द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री राजनाथ सिंह ने एएनसी ज्वाइंट ऑपरेशंस सेंटर (जेओसी) का भी दौरा किया, जो निगरानी, सैन्य अभियानों के संचालन और रसद संबंधी सहायता के लिये एकीकृत योजना का प्रमुख केंद्र है।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?