यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के उप संपादक प्रेम कुमार को मिला पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023

पटना,भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेम कुमार को पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के 27 वें स्थापना दिवस के मौके पर पटना साहिब कला महोत्सव 2023 का आयोजन ‘गिरिराज उत्सव पैलेस’ पटनासिटी में किया गया। इस अवसर पर यूनीवार्ता में उप संपादक के पद पर कार्यरत प्रेम कुमार को पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

प्रेम कुमार को पूर्व मंत्री सह विधायक नंदकिशोर यादव,महापौर श्रीमती सीता साहु, उपमहापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी ,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ,ने मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रेम कुमार ने पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये नई दिशा परिवार के संस्थापक सचिव राजेश राज और नई दिशा परिवार के संरक्षक कमल नयन श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा पाटलिपुत्रा गौरव अवार्ड 2023 मिलना मेरे लिये लिये गौरव की बात है। गौरतलब है कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म, मनोरंजन, कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। प्रेम कुमार की रूचि र्पार्श्वगायन और अभिनय मे भी है। प्रेम कुमार ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?