आर.के. सिंह ने 5-7 फरवरी, 2023 को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली पहली एनर्जी ट्रांज़िशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के बारे में मीडिया को दी जानकारी

नयी दिल्ली आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह ने 5-7 फरवरी, 2023 को बेंगलुरू में आयोजित होने वाली पहली एनर्जी ट्रांज़िशन वर्किंग ग्रुप की बैठक के बारे में आज मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत इस साल प्रतिष्ठित जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करने के लिए एक प्रमुख मंच है। जी20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक वास्तुकला व शासन को आकार देने और इसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लखनऊ Source – PIB India

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना शहर चुनें

× How can I help you?