बदायूं : श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में उमड़े शिव भक्त

बदायूं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बदायूं द्वारा बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन बिरुआबाड़ी मंदिर में किया गया। जिसमें बदायूं के अलावा कायमगंज,आगरा, मीरगंज बरेली,मुरादाबाद आदि जनपदों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव शम्स बदायूंनी ने बताया कि संस्था विगत 17 वर्षों से प्रत्येक वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर बालटाल में कैंप लगाकर शिव भक्तों को ठहरने, नाश्ता,भोजन आदि की सेवाएं प्रदान की जाती हैं और वहां से वापस आकर बदायूं में भोले बाबा का रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन करती है।इसी क्रम में आज बिरुआबाड़ी मंदिर में प्रात: 9 बजे से 2 बजे तक बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक किया गया जिसमें यजमानों द्वारा विशेष आहुतियां दी गई। जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आरंभ कन्याभोज से किया गया।

बिरुआबाड़ी मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व भंडारा

नगर विधायक के साथ संस्था के अध्यक्ष संजय पारासरी एवं तुषार पारासरी

संस्थाध्यक्ष संजय पाराशरी ने बताया कि संस्था के समस्त कार्यक्रम मुख्य यजमानों एवं सदस्यों के सहयोग से संपन्न होता है।इस वर्ष सहयोगी संस्था के रूप में श्री मुकुंद प्रेमी महिला सेवा समिति बदायूं का भी सहयोग रहा।

उन्होंने कहा कि श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति एक मात्र ऐसी संस्था है जो हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा संचालित है। इसके महासचिव मुस्लिम समाज से शमसुद्दीन शम्स बदायूंनी है। जो विगत 17 वर्षों से संस्था को पूरे मनोयोग से प्रगति को ओर ले जाने में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।हमारी संस्था कौमी एकता की प्रतीक है।

कार्यक्रम में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, नगर पालिका बदायूं चेयरपर्सन दीपमाला गोयल आदेश शर्मा,श्याम साहू, जया साहू, मुकेश गोयल,आयुष रस्तोगी, स्वप्निल रस्तोगी, पीयूष कांत कौशल, सुभाष जिम वाले, डॉ एस के सिंह, अंतराम,हरीश गंगवार बरेली,सर्वेश गुप्ता मीरगंज, सुशील गुप्ता मीरगंज, पुष्प गुप्ता मीरगंज, राघवेंद्र गोपाल,अवधेश कौशल कायमगंज,स्वप्निल कौशल कायम गंज, राजीव कश्यप, अतुल नंदन, कुमरेश रस्तोगी, मनीष जुनेजा,अमित गोयल,अमित गांधी,तुषार पाराशरी,अमन पाराशरी आदि मौजूद रहे।भंडारा देर शाम तक जारी रहा।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?