मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा बजट पेश किया : प्रदीप सक्सेना बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य

मुरादाबाद आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा बजट पेश किया जिसमें 6 लाख करोड़ से बजट में किसानों का ख्याल रखा गया है। कृषि स्टार्टअप बढ़ाने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। किसानों को लोन देने की राशि 20 लाख करोड़ रुपए कर दी गई है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मिलिटेट्स बनेगा।

2 हजार200 करोड़ बागवानी की उपज को बढ़ावा देने के लिए दिए गए हैं। खाद बीज की जानकारी देने के लिए डिजिटल पब्लिक इन्फ्राट्रक्चर बनाया गया है अगले 3 साल में एक और किसानों को नेचुरल फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा इसके लिए 10 हजार बायो इनपुट रिचार्ज सेंटर स्थापित किए जाएंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पीपीपी मॉडल पर कपास की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों की पेंशन के लिए 7करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। 20 लाख करोड़ तक किसानों को क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण बांटने का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों की दुर्घटना मैं मौत या दिवंगत पर ₹5लाख दिए जाएंगे। इसके लिए 650 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। अमृत काल बजट में यह बजट यूपी को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा यह बजट अर्थव्यवस्था को 5 साल में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की नीव का काम करेगा। निश्चित यह बजट किसानों की समृद्धि में निर्णायक कदम होगा।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?