जयहिंद नेशनल पार्टी का दिल्ली में राजनीतिक अभियान जारी।

नयी दिल्ली आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण सम्पर्क अभियान जारी रखते हुए पार्टी ने दिल्ली में सम्मानित व्यक्तियों से राजनीतिक भेंटवार्ता की।

इस दौरान जयहिंद नेशनल पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मनीष श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रहे। यह मुलाकात और सार्थक चर्चा हुई जस्टिस श्री एस.एन. श्रीवास्तव (सेवानिवृत)।आप छत्तीसगढ़ सरकार के लोकायुक्त पद पर भी 2022 तक कार्यरत थे। आपने न्यायधीश रहते हुए, देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कई विषयों पर चर्चा हुई, राजनैतिक तौर पर सभी को सशक्त और जागरुक रहने की आवश्यकता है,ऐसा समय की मांग है, इस पर सभी ने सहमति जताई।

जज साहब ने अपने छात्र जीवन की राजनीति,अपने दशकों के अनुभव को सांझा किया और अपना बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि देश की राजनीति में कायस्थों को अपना दायित्व निर्वहन करते हुए अपनी निरंतर उपस्थिति दर्ज करते रहना चाहिए,तभी कायस्थ समाज पुनः देश की राजनीति में शीर्ष पर वापिस पहूंच सकता है।

डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने भी कहा कि अब इस देश में राजनीति का स्वरूप बदलना चाहिए,इसके लिए सभी शिक्षित युवा, महिलाएं,पुरुष, जागरुक जनता अब साथ आए। उन्होंने कहा कि, देश के 75 वर्षों के आजादी के बाद भी ,भारत का आम नागरिक, मूल भूत सुविधाओं के लिए इधर उधर भटक रहा है। देश को अगर तरक्की करनी है तो, सभी को संकल्प लेना होगा की देश के हर कोने तक,हर नागरिक तक, शिक्षा का प्रवाह हो और वो समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके। श्री मनीष श्रीवास्तव जी ने भी बहुत ही स्पष्टता से कहा की कायस्थों को देश की राजनीति में सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए और सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

माननीय डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कार्य-योजनाओं और पार्टी के उद्देश्यों एवं महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया और विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य की शिक्षा, रोजगार, पलायन,जातिगत राजनीतिक परिवेश पर भी विश्लेषण किया। सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे और देश के उत्थान के लिए राजनैतिक इक्षाशक्ति को सुनिश्चित करने की सहमति दी। अंततः पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?