भारत आने वाले कई दशकों तक विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

पुणे आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, कपड़ा और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज पुणे में एशिया आर्थिक संवाद को संबोधित किया। श्री गोयल ने अपने विश्वास को साझा किया कि भारत चार साल या अधिक से अधिक पांच साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा, “जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है, उसके बारे में मेरा खुद का विश्वास है कि हम 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को शायद 35 – 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के निकट ले जाएंगे। कोई भी भारतीय किसी से पीछे नहीं रहना चाहता।”

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?