धनबाद आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – ऑनलाइन साहित्य मंच बेटियां और कथाकुंज साहित्यिक परिषद के तत्वाधान में कथा लेखन आयोजन हुआ। साप्ताहिक अवधि 16 से 22 जनवरी के लिए प्रदत विषय “दर्द” के लिए जारी परिणामों में अमित किशोर की कहानी “पीड़ घनेरी होय” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित किशोर संप्रति धनबाद में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इनके अलावे कामेश्वरी कर्री, मीनाक्षी सिंह,सुधा शर्मा, सारिका चौरसिया, नूतन योगेश सक्सेना, लतिका श्रीवास्तव, मंजू तिवारी, प्रीति सक्सेना और अनुराधा सिंह अंतरा ने भी अपनी लेखनी और रचनाओं से प्रथम दस में अपना स्थान बनाया। मंच के संथापक श्री गोविंद गुप्ता और श्री मुकेश कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके सफल लेखन यात्रा की कामना की है।
![](https://ibcglobalnews.com/wp-content/uploads/2023/02/img-20230227-wa0051614997307210022860-930x1024.jpg)
![ibcglobalnews](https://secure.gravatar.com/avatar/a9e249c72ff4cb42a398bccd07f7c940?s=96&r=g&d=https://ibcglobalnews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)