राष्ट्रीय महिला आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिलाओं को सशक्त बनाने में मीडिया और मनोरंजन की भूमिका पर चर्चा आयोजित की

नयी दिल्ली आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेटफ्लिक्स के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिलाओं को सशक्त बनाने में मीडिया और मनोरंजन की भूमिका पर कल विशेष चर्चा आयोजित की।

दो पैनल चर्चाओं में उद्योग, शिक्षा जगत, गैर सरकारी संगठनों, महिला अभिनेताओं और निर्देशकों की कुछ प्रतिष्ठित हस्तियां एकत्र हुईं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की गाथा को आकार देने में कहानी कहने की भूमिका पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “सिनेमा व्यापक स्तर पर परिवर्तन का कारक हो सकता है, लेकिन जब तक हम महिलाओं की आवाज और कहानियों को स्वीकार नहीं करते और उन्हें ऊंचा स्थान नहीं देते तब तक उनकी पूरी क्षमता का एहसास नहीं हो सकता है। लेखन, निर्देशन, निर्माण और अभिनय सहित फिल्म उद्योग के सभी पहलुओं में महिलाओं की भागीदारी न केवल हर जगह महिलाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करती है बल्कि एक ऐसे भविष्य का सूत्रपात भी करती है जो सभी के लिए अधिक निष्पक्ष और समावेशी हो। इस एनसीडब्ल्यू-नेटफ्लिक्स सहयोग के माध्यम से हमारा उद्देश्य फिल्म में महिलाओं की अद्भुत क्षमताओं को रेखांकित करना है ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी आवाज सुनने में समर्थ हो सकें, उनके अनुभवों के बारे में जान सकें और उन्होंने जो अर्जित किया है, उससे प्रेरित हो सकें।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?