राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

शिमला आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (19 अप्रैल, 2023) शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की गरिमा बढ़ाईं और उसे संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि 1970 में अपनी स्थापना के बाद से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अत्यंत प्रभावशाली भूमिका निभाई है। इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने कला, चिकित्सा, न्यायपालिका, खेल-कूद, समाज सेवा, राजनीति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?