पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की बजह से अमरिका के बराबर पहुंची हमारी अंतरिक्ष यात्रा – डॉ जितेन्द्र सिंह

नयी दिल्ली आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत की अंतरिक्ष यात्रा में भारी उछाल देखा गया है और भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे उन देशों के बराबर खड़ा है, जिन्होंने हमसे कई वर्ष अथवा दशकों पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी।

एक लोकप्रिय निजी डिजिटल आउटलेट को दिए एक साक्षात्कार में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हालांकि भारतीय अंतरिक्ष यात्रा बहुत बाद में शुरू हुई परन्तु प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र को विशेष बढ़ावा दिया और स्टार्ट-अप्स की बढ़ती संख्या के साथ इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी के लिए खोल दिया। आज स्थिति यह है कि अमेरिका की नासा जैसी शुरुआती और प्रमुख अंतरिक्ष संस्थाएं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ सहयोग कर रही हैं और हमसे विशेषज्ञों की राय भी ले रही हैं।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?