सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की घोषणा की

नयी दिल्ली 10 जून 2023 – सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान के दूसरे संस्करण की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2023 के अंतर्गत तीन श्रेणियों – प्रिंट मीडिया, टेलीविजन और रेडियो में 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 33 सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान – “समाचार पत्रों में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज” श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।
22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान – “इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज” श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।
22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान – “इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज” श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद, जिन्होंने प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत करके स्वास्थ्य और संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा दिया और योग को विश्वभर में एक जन आंदोलन बना दिया।

इस प्रारंभिक प्रस्ताव के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 14 अक्टूबर 2014 को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” मसौदा प्रस्ताव पर अनौपचारिक परामर्श किया। परामर्श भारत के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयोजित किया गया था। 11 दिसंबर 2014 को, भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मसौदा प्रस्ताव पेश किया। मसौदा पाठ को 177 सदस्य देशों से व्यापक समर्थन मिला। इस पहल को अधिकांश वैश्विक नेताओं का समर्थन मिला। कुल 177 देशों ने प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया, जो इस तरह के किसी भी यूएनजीए प्रस्ताव के लिए सह-प्रायोजकों की सर्वाधिक संख्या है।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?