नगर विकास समिति गुरसहायगंज के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने नगर की समस्याओं को लेकर लिखा पत्र

गुरसहायगंज आईबीसी ग्लोबल न्यूज नेटवर्क – नगर विकास समिति गुरसहायगंज के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने नगर की समस्याओं को लेकर चेयरमैन नगर पालिका परिषद् को पत्र लिखकर अवगत कराया जिसमें मुख्य समस्याओं को उजागर किया गया।

1. पिछले कुछ वर्षो से नगर की जनरेटर विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है। जनरेटर लाइन पुनः चालू की जाये एंव नगर के मुख्य मार्गो व मोहल्लो में खराब पड़ी लाइटों को सुधरवाने की व्यवस्था की जायें जिससे नगर मे रात्रि में भी निर्बाध रुप से प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो सके।

2. वर्षा ऋतु आरम्भ होने को है। वर्षा ऋतु में नगर के मुख्य मार्ग जैसे चकोर रोड एंव मोहल्लों विजय नगर, सुभाष नगर, जवाहर नगर, सब्जी मंडी शास्त्री नगर, किदवई नगर, अशोक नगर में जलभराव की आंशका बनी रहती है। इन मोहल्लो की पानी की निकासी के लिए मुख्य केन्द्र तिराहा का मुख्य नाला है। उसके मद्देनजर उक्त नाले सहित नगर के सभी नालों एंव नालियों की तरीझार सफाई कराई जायें। जिससे वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से नगर के नागरिको को निजात मिल सकें।

3. नगर के कई मोहल्लो में खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत कराई जाये जिससे गर्मी में पेयजल की समस्या का समाधान हो सकें।

4. नगर में एक पुस्तकालय की स्थापना की जायें जिससे नगर के सभी मेधावी छात्र एंव छात्राओं को सुचारु अध्यन करने का अवसर मिले।

नगर विकास समिति आपसे निवेदन के साथ आशा करती है कि शीघ्र ही आपके द्वारा उक्त सभी समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?