बीजेपी नेताओ को नागपुर से मिलती है झूट बोलने की ट्रेनिंग – अखिलेश यादव

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने ठान लिया है कि उसे जनता की परेशानियों से वास्ता नहीं हैं। उसने प्रदेश की प्रगति को न केवल अवरूद्ध कर दिया है अपितु प्रदेश को फिर पिछड़ा और बीमारू प्रदेश बनाने में लग गया है। झूठे आंकड़ों और झूठे बयानों में भाजपा को नागपुर से जो झूठ बोलने की ट्रेनिंग मिली है।

राजधानी सहित प्रदेश के कई जनपदों में इन दिनों डेंगू का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। सिर दर्द, बुखार के 20 प्रतिशत मरीज रोज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सरकार अभी निष्क्रिय बनी हुई है। मच्छरों के लार्वा को समाप्त करने का अभियान तेजी से चलना चाहिए जो नहीं चल रहा है। भाजपा सरकार तब चेतेगी जब अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ जाएगी और कुछ की जान पर आ बनेगी।

इधर अति वर्षा से भी खासकर ग्रामीण इलाकों में संकट की स्थिति है। भारी बरसात में खेत डूब गए। फसलें जलमग्न हो गई। पशुओं में भी बीमारी फैल रही है। ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियां फैल रही है। भाजपा सरकार ने किसानों की नष्ट हुई फसलों का कोई मुआवजा नहीं दिया है। वैसे भी किसानों को फसल पर एमएसपी नहीं मिल रही है। नहीं वादे के अनुसार किसानों की आय दुगनी हुई।

भाजपा के संरक्षित लोग अवैध खनन और पेड़ों के कटान का धंधा खुले आम कर रहे हैं। इसमें भाजपा के नेता अधिकारी और अवांछित तत्व सभी शामिल हैं। वृक्षारोपण का झूठा डंका पीटा जा रहा है। मुख्य सचिव ने दावा किया है कि 6वर्ष में 137 करोड़ वृक्ष लगाये गये है इसमें से कितने जीवित है किसी को नही पता। चित्रकूट में हवाई पट्टी के पास राम वाटिका में 7 हजार से अधिक रोपे गए पौधों में एक तिहाई के सूख जाने की तो खबरें भी सामने आ गई है।

भाजपा का यह रिकार्ड झूठ का पुलिंदा है, इसके सिवा कुछ नहीं। भाजपा का दावा है कि एक दिन में 35 करोड़ पौधारोपण किया गया है। सरकार बताएं कि 35 करोड़ पौधे कितने क्षेत्रफाल में लगाए गए। भाजपा सरकार को इस सम्बंध में पूरे ब्यौरे के साथ श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। वन विभाग हर साल पौधरोपण के नाम पर जो जालसाजी करता है, वह भी सामने आना चाहिए।

ibcglobalnews
Author: ibcglobalnews

Leave a Comment

अपना शहर चुनें

× How can I help you?