पटना : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के इतिहास में प्रथम बार आज 2 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख़ को हमारी सरकार ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक राज्य में, एक दिन में, एक विभाग में, एक साथ 𝟏 लाख 𝟐𝟎 हज़ार 𝟑𝟑𝟔 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
एक साथ 𝟏 लाख 𝟐𝟎 हज़ार से अधिक परिवारों में दीपावली है। हमने प्रथम चरण में 𝟏 लाख 𝟕𝟎 हज़ार से अधिक रिक्तियों पर आवेदन निकाले थे जिसमें 1 लाख 22 हजार अभ्यर्थी सफल हुए। बाकी 48 हजार पद खाली रह गए उन्हें आगामी चरण में शेष रिक्तियों के साथ समायोजित करते हुए लगभग 1 लाख 18 हजार से अधिक पदों पर की बहाली निकाली जाएगी।
आपने नौकरी के नाम पर वोट दिया, आपको नौकरी मिल गयी और मिलती रहेगी जिन्होंने मंदिर-मस्जिद और धर्म के नाम पर दिया उन्हें बेरोजगारी, महंगाई, बुलडोजर और गरीबी मिली। आपको सरकार कैसी चाहिए ये प्राथमिकता आपको तय करना है।
बिहार : एक साथ 1 लाख 20 हजार 336 नव नियुक्त शिक्षको मिला नियुक्ति पत्र
- ibcglobalnews
- November 4, 2023
- 1:21 pm